यूक्रेन में चल रहे युद्ध के बीच जंग के मैदान से भारत के लिहाज से अच्छी खबर आई है। रूसी वायुसेना के अत्याधुनिक फाइटर जेट सुखोई Su-35S ने बियॉन्ड विजुअल रेंज (BVR) का एक नया रिकॉर्ड बनाते हुए करीब 90 किलोमीटर की दूरी से यूक्रेन के MiG-29 लड़ाकू विमान को मार गिराया है। इस रिकॉर्ड-ब्रेकिंग किल शॉट के लिए रूस ने अपनी सबसे घातक हाइपरसोनिक मिसाइल R-37M का इस्तेमाल किया था जिसकी रफ्तार मैक 5 से भी ज्यादा है।
Post a Comment