बारिश की आहट

देश में खतरनाक गर्मी और उमस के बीच मौसम विभाग ने एकदम ताजा अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने एक बार फिर से आज यानी 19 जुलाई को यूपी-बिहार समेत 13 राज्यों में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी कर दी है। इस बारिश के साथ 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलने का अलर्ट है। तेज आंधी के चलते बड़-बड़े वृक्ष के गिरने की भी चेतावनी है। पहाड़ी राज्यों में आज की बारिश टेंशन बढ़ाने वाली है। वहीं पूर्वी भारत के राज्यों में भी बारिश कहर बरपा सकती है।


उत्तर भारत के कई राज्यों में 19 जुलाई की शाम से जोरदार बादल गरजने की संभावना है। वहीं रात में किसी भी समय बारिश हो सकती है। कई जिलों में मानसून बहुत ज्यादा सक्रिय हो जाएगा। वहीं, उत्तरी हरियाणा और उसके आस-पास के इलाकों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके अलावा निचले वायुमंडल में पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ 

Post a Comment

Previous Post Next Post

ads3

Mirga TV

ads2

Mirga TV

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume