रायगढ़ और नासिक जिलों के पालकमंत्रियों (गार्जियन मिनिस्टर ) की नियुक्ति को लेकर महायुति सरकार के भीतर लंबे समय से चल रही विवाद पर अब विराम लग गया है। रायगढ़ जिले की जिम्मेदारी शिंदे सेना के मंत्री भरत गोगावले को सौंपी गई है, जबकि गिरीश महाजन को नासिक का पालकमंत्री नियुक्त किया गया है। इन नियुक्तियों के बाद राजनीतिक गलियारे में चर्चा शुरू हो गई है कि अजित पवार की पार्टी एनसीपी की सरकार में कमजोर पड़ गई है।
रायगढ़ जिले के पालकमंत्री पद को लेकर महायुति के घटक दल शिंदे सेना और एनसीपी-एपी के बीच काफी समय से खींचतान चल रही थी। राष्ट्रवादी कांग्रेस की ओर से मंत्री आदिती तटकरे इस पद के लिए इच्छुक थीं, जबकि शिवसेना की ओर से भरत गोगावले का नाम आगे चल रहा था। इस वजह से रायगढ़ के पालकमंत्री पद पर फैसला लंबे समय तक अटका हुआ था। आखिरकार मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे निर्णायक स्थिति में पहुंच गए। शिंदे सेना के कैबिनेट मंत्री भरत गोगावले को रायगढ़ की जिम्मेदारी दी गई। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को रायगढ़ में ध्वजारोहण भी भरत गोगावले ने ही किया था। इसके बाद से ही उनके पालकमंत्री बनाए जाने की संभावना जताई जा रही थी।
Post a Comment