देहरादून के धर्मावाला टोल प्लाजा पर फास्टैग से टोल कटने पर हिमाचल नंबर की कार सवार युवकों ने एक कर्मचारी को बेरहमी से पीटा।
संवाददाता, विकासनगर (देहरादून)। जनपद के कोतवाली सहसपुर अंतर्गत बल्लूपुर दून पांवटा फोरलेन पर शाहपुर-धर्मावाला स्थित टोल प्लाजा पर कार्यरत कर्मचारी के साथ हिमाचल प्रदेश में पंजीकृत कार सवार युवकों ने मारपीट कर डाली।
पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। साथ ही कुछ कर्मियों ने पूरी घटना की वीडियो रिकार्डिंग भी की। पुलिस ने कर्मी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाली सहसपुर में निशांत कुमार निवासी ग्राम शाहपुर कल्याणपुर ने दी तहरीर में बताया कि वह नव निर्मित बल्लूपुर दून पांवटा फोरलेन पर शाहपुर-धर्मावाला स्थित टोल प्लाजा पर कार्यरत हैं।
रविवार की रात 2:21 बजे हिमाचल प्रदेश नंबर की एक कार टोल प्लाजा पर लगे ऑटोमेटिक फास्टटैग रीडर द्वारा टोल कटने के बाद कार में बैठे युवक भड़क उठे।
उन्होंने टोल पर मौजूद कर्मियों के साथ गाली-गलौज करते हुए कहा कि तुम्हारी इतनी हिम्मत कि तुमने हमारी गाड़ी का टोल काट दिया और यह भी कहा कि तुम्हारी हमारी पहुंच का अंदाजा नहीं है।
यह लोग शराब के नशे में थे। उसने व अन्य टोल कर्मियों ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने और अपनी शान दिखाने के लिए गाली-गलौज करते रहे।

Post a Comment