पश्चिम बंगाल में जब भी सरकार बदलती है तो यहां के सरकारी बसों का रंग भी बदल जाता है। पहले यहां लेफ्ट फ्रंट के शासन में लाल रंग की बस चलती थीं। फिर तृणमूल कांग्रेस के सत्ता में आने पर बसों का रंग नीला-सफेद हो गया और अब बीजेपी के सत्ता में आने पर ये बसें भगवा रंग की हो गई हैं। रंग बदलने की यह बात पिछले हफ्ते तब साफ हुई जब AC-58 रूट पर सरकारी AC बसें चलाई गईं। यह रूट सोनारपुर को न्यू टाउन के इको स्पेस से जोड़ता है। यात्रियों को नीले रंग की बसें देखने की उम्मीद थी, लेकिन उन्हें चमकीले केसरिया रंग की बसें दिखीं।
सोनारपुर रूट के एक दिन बाद, दक्षिण 24 परगना के घटकपुर और हावड़ा के संतरागाछी के बीच चलने वाली एक नई प्राइवेट बस सर्विस भी केसरिया-सफेद रंग में सड़कों पर उतरी। लाल रंग लंबे समय से वामपंथी राजनीति से जुड़ा रहा है और केसरिया रंग बीजेपी की पहचान है। नीला रंग तृणमूल का आधिकारिक रंग नहीं है, फिर भी नीला-सफेद रंग तृणमूल के 15 साल के शासन की पहचान बन गया था।
Post a Comment