लखनऊ अग्निकांड ने ताजा किए सूरत-राजकोट के जख्म, आग में झुलसकर जल गई थीं 47 जिंदगियां

लखनऊ के अलीगंज में एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में आग लगने से 18 लोगों की मौत हो गई, जिसमें कोचिंग सेंटर और गेमिंग जोन शामिल थे। इस घटना ने राजकोट के गेमजोन और सूरत के कोचिंग सेंटर में हुए भीषण अग्निकांडों की यादें ताजा कर दी हैं, जिनमें कुल 47 जानें गई थीं।





डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।
लखनऊ के अलीगंज इलाके में हुए अग्निकांड में अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है। इस कॉम्प्लेक्स में कोचिंग सेंटर और गेमिंग जोन है। मिली जानकारी के मुताबिक, ये आग पहले कोचिंग सेंटर में लगी और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया औप पूरी इमारत आग की चपेट में आ गई।


इस इमारत में पेट शॉप, लाइब्रेरी, गेमिंग जोन और कोचिंग सेंटर संचालित हो रहा था। लखनऊ अग्निकांड में घायलों को इलाज के लिए केजीएमयू अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पहले भी हुई हैं आगजनी की घटनाएं

ऐसा पहली बार नहीं है कि किसी कोचिंग सेंटर या गेमजोन में आग लगी हो। इससे पहले भी ऐसी दुखद घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
राजकोट के गेमजोन में आग, 27 की मौत

गुजरात के ही राजकोट में 28 मई 2024 को TRP गेमजोन में लगी भीषण आग में 27 लोगों को मौत हो गई थी, जिनमें कई बच्चे भी शामिल थे। इस आगजनी में गेमजोम के मालिकों में से एक, प्रकाश हिरन की भी मौत हुई थी।

Post a Comment

Previous Post Next Post

ads3

Mirga TV

ads2

Mirga TV

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume