अमेरिका के हमलों के बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए खाड़ी देशों में अमेरिकी ठिकानों पर हमले किए हैं। अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, कुवैत, कतर और बहरीन पर हमले शुरू हुए हैं। कुवैती सेना के जनरल स्टाफ ने कहा है कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम दुश्मन के मिसाइल और ड्रोन हमलों को रोक रहे हैं। देश की KUNA समाचार एजेंसी ने पूरे देश में अलार्म बजने की जानकारी दी है।
कतर के गृह मंत्रालय ने लोगों के लिए सुरक्षा अलर्ट जारी करते हुए घर या सुरक्षित जगहों पर रहने की अपील की है। कतर में लोगों को घर के अंदर रहने, कांच की खिड़कियों से दूर रहने और अगली चेतावनी मिलने तक बाहर न निकलने के लिए कहा गया है। हालांकि, कुछ ही देर बाद कहा गया कि खतरा टल गया 
Post a Comment