"राम मंदिर ट्रस्ट ने आखिरकार 27 जून (शनिवार) को महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा के इस्तीफे की पुष्टि कर ही दी। करीब 30 घंटे तक ट्रस्ट और विश्व हिंदू परिषद दोनों ही इस्तीफे की खबर को सार्वजनिक करने से बचते रहे। अब 11 जुलाई को अयोध्या के मणिराम दास जी की छावनी में ट्रस्ट की बैठक होगी। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया जाएगा।




"इतना ही नहीं, अब चंपत राय का अयोध्या से हटना तय हो गया है। उनका अगला ठिकाना दिल्ली होगा। उनको विहिप मुख्यालय में बैठाया जा सकता है। दूसरी ओर, राम मंदिर के निर्माण प्रभारी गोपाल राव को अयोध्या से हटाकर पश्चिम भारत भेजने का मन बना लिया गया है। डॉ. अनिल मिश्रा को ट्रस्ट से हटाकर किसी भी प्रमुख पद की जिम्मेदारी नहीं देने की बात पता चली है।"
إرسال تعليق