राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने सोशल मीडिया कंपनी मेटा को कथित प्रोनोग्राफी और अनुचित उम्र से जुड़े कंटेंट अपने प्लेटफॉर्म पर दिखाने के खिलाफ नोटिस जारी कर दिया है। यह नोटिस इंस्टाग्राम और फेसबुक पर ऐसे कंटेंट के खिलाफ है, जो चाइल्ड सेक्सुअलर अब्यूज मैटेरियल (सीएसएएम) की श्रेणी में आ सकते हैं। मेटा कंपनी पर केंद्र सरकार उसके मनमानी रवैए को लेकर पहले से ही शिकंजा कस चुकी है।
एनएचआरसी की ओर से मेटा के साथ-साथ यह नोटिस आठ राज्यों के डीजीपी को भी जारी किए गए हैं। सीएनएन-न्यूज18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक एनएचआरसी के मेंबर प्रियांक कानूनगो ने उससे कहा है कि इंस्टाग्राम पर सीएसएएम वाले पेड़ कंटेंट की उपलब्धता प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रेन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेज (पॉक्सो) कानून के दायरे में आ सकते हैं।
#NHRC #Meta #Instagram #Facebook
إرسال تعليق