इजरायल ने ईरान के बढ़ती सैन्य ताकत का मुकाबला करने के लिए भारत से लेकर यूरोप तक एक गठबंधन बनाने का आग्रह किया है। इजरायल के रक्षा मंत्रालय के महानिदेशक अमीर बारम ने कहा कि तेल अवीव को पश्चिम एशिया और यूरोप होते हुए भारत से लेकर अमेरिका तक फैले एक व्यापक गठबंधन के ज़रिए नई क्षेत्रीय सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैयारी करनी चाहिए। उन्होंने अमेरिका और इजरायल के बीच नए रक्षा समझौते की भी मांग की, जो ठोस हितों और साझा मूल्यों पर आधारित हों। इजरायल का यह प्रस्ताव तब आया है, जब ईरान को लेकर मध्य पूर्व में सैन्य संघर्ष जारी है। ईरान ने चंद दिनों पहले अमेरिकी हमलों के जवाब में बहरीन और कुवैत पर हमले किए थे।
إرسال تعليق